पहलगाम हमले के बाद बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा है कि एक लाख के बराबर आतंकी को मारेंगे।

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने पाकिस्तान से इस हमले का बदला लेने की बात कही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिश्नोई गिरोह ने पाकिस्तान को धमकी दी है कि वह एक ऐसे व्यक्ति को मारेगा जो 1 लाख के बराबर हो। यह धमकी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। इसमें 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद की एक तस्वीर पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगा हुआ है।

इसके साथ लिखा, "कश्मीर के पहलगाम में हमला कर बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा है। इसका हम जल्दी ही बदला लेंगे। पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसे आदमी को मारेंगे जो 1 लाख के बराबर होगा।"

Scroll to load tweet…

कौन है हाफिज सईद?

हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है। वह पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चीफ है। सईद मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी है। भारत पर हुए ज्यादातर आतंकी हमलों में हाफिज के संगठन का हाथ है। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों ने इसे आतंकी घोषित कर रखा है। भारत ने कई बार पाकिस्तान से मांग की है कि हाफिज सईद को सौंप दे। पाकिस्तान ने उसे पनाह दे रखी है।