जन की बात का एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा को 64-70 सीटों पर जीत मिल सकती है। सपा को 11-5 और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिलने की उम्मीद है। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जन की बात का एग्जिट पोल आया है। इसके अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर से बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा 64-70 को जीत सकती है। वहीं, NDA का आंकड़ा देखें तो यह 68-74 तक रह सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को बड़ी हार मिल सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार INDIA गठबंधन को 12-6 सीटें ही मिलने की उम्मीद है। NDA में शामिल अपना दल को 2, RLD को 2 और SBSP को 0-1 सीट मिलने की उम्मीद है।

समाजवादी पार्टी को मिल सकती हैं 11-5 सीटें

समाजवादी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा है। यूपी में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी। यहां सपा को 11-5 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलने की संभावना है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरे थे।

यूपी में भाजपा को 2019 से भी बड़ी जीत मिलने की उम्मीद

एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा को 2024 में 2019 से भी बड़ी जीत मिल सकती है। 2019 के चुनाव में यूपी के 80 सीटों में से भाजपा को 62 सीटों पर जीत मिली थी। बसपा ने 10 सीट जीत लिए थे। कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी को 5 सीट पर जीत मिल सकती है।

बिहार में राजद के लिए अच्छी खबर

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। यहां 2019 के आम चुनाव के रिजल्ट से तुलना करें तो एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में बीजेपी को 14-17, जदयू को 12-14, लोजपा (रामविलास) को 4-5 और हम को 1 सीट पर जीत मिलने की उम्मीद है। वहीं, राजद को 6-2 और कांग्रेस को 2-1 सीट पर जीत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Jan Ki Baat Exit Poll 2024: 377 सीट के साथ तीसरी बार NDA सरकार, INDIA 151 सीट

2019 के लोकसभा चुनाव में NDA ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 40 में से 39 सीटें जीत ली थी। राजद को एक भी सीट नहीं मिली थी। वहीं, कांग्रेस मात्र एक सीट जीत पाई थी। भाजपा को 17, जदयू को 16 और लोजपा को 6 सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- Exit Poll: 7 राज्य में BJP का क्लीन स्वीप, कांग्रेस 0, दिल्ली का आंकड़ा सबसे चौंकाने वाला