लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। असम के 12, गुजरात के 7, मध्य प्रदेश के 10, राजस्थान के 10, उत्तराखंड के 3 और दमन एवं दीव के एक उम्मीदवार के नाम बताए गए हैं।   

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है। इसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित CEC की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 43 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

असम के 12, गुजरात के 7, मध्य प्रदेश के 10, राजस्थान के 10, उत्तराखंड के 3 और दमन एवं दीव के एक उम्मीदवार के नाम बताए गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट मिला है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में जिन 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई उनमें से 4 महिलाएं हैं। पार्टी ने 10 सामान्य, 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम को दूसरी लिस्ट में जगह दी है।

Scroll to load tweet…

.

असम से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

  1. कोकराझार- गर्जन मशहरी
  2. धुबरी-रकीबुल हुसैन
  3. बारपेटा- दीप बयान
  4. दरांग उदलगुरी- माधव राजबंशी
  5. गुवाहाटी- मीरा बरठाकुर गोस्वामी
  6. दिफू-जॉयराम एंगलेंग
  7. करीमगंज- हाफिज राशिद अहमद चौधरी
  8. सिलचर- सूर्यकांत सरकार
  9. नगांव-प्रद्युत बोरदोलोई
  10. काजीरंगा- रोसेलिना तिर्की
  11. सोनितपुर-प्रेम लाल गंजू
  12. जोरहट-गौरव गोगोई

गुजरात से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

  1. कच्छ- नीतीशभाई ललन
  2. बनासकांठा- गेनीबेन ठाकोर
  3. अहमदाबाद पूर्व- रोहन गुप्ता
  4. अहमदाबाद पश्चिम- भरत मकवाना
  5. पोरबंदर- ललितभाई वसोया
  6. बारडोली- सिद्धार्थ चौधरी
  7. वलसाड- अनंतभाई पटेल

मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

  1. भिंड- फूल सिंह बरैया
  2. टीकमगढ़- पंकज अहिरवार
  3. सतना- सिद्धार्थ कुशवाहा
  4. सीधी- कमलेश्वर पटेल
  5. मंडला- ओंकार सिंह मरकाम
  6. छिंदवाड़ा- नकुलनाथ
  7. देवास- राजेंद्र मालवीय
  8. धार- राधेश्याम मुवेल
  9. खरगोन- पोरलाल खरते
  10. बैतूल-रामू टेकाम

राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

  1. बीकानेर- गोविंद राम मेघवाल
  2. चूरू- राहुल कसवान
  3. झुंझुनू- बृजेंद्र ओला
  4. अलवर- ललित यादव
  5. भरतपुर- संजना जाटव
  6. टोंक सवाई माधोपुर- हरीश चंद्र मीणा
  7. जोधपुर- करण सिंह उचियरदा
  8. जालौर- वैभव गहलोत
  9. उदयपुर- ताराचंद मीणा
  10. चित्तौड़गढ़- उदयलाल अजाना

उत्तराखंड से कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम

  1. टेहरी गढ़वाल- जोत सिंह गुंतसोला
  2. गढ़वाल- गणेश गोदियाल
  3. अल्मोरा- प्रदीप तामटे

दमन और दीव से कांग्रेस प्रत्याशी का नाम- केतन दयाभाई पटेल

यह भी पढ़ें- इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा चुनाव आयोग को मिला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद SBI ने डिटेल सौंपी

कांग्रेस ने बताए 82 प्रत्याशियों के नाम

बता दें कि कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नाम बताए थे। इस तरह पार्टी की ओर से अब तक 82 नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा ने अब तक अपनी पहली लिस्ट जारी है। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम थे।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- हरियाणा के नए CM बनें नायब सिंह सैनी, 5 मंत्रियों के साथ ली पद और गोपनीयता की शपथ