हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
हरियाणा. भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा में सम्पन्न हुआ। यहां मनोहर लाल खट्टर की मौजदूगी में राज्यपाल द्वारा सीएम पद के लिए नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

राज्यपाल ने दिलाई शपथ
नायब सिंह सैनी को राज्यपाल ने सीएम पद की शपथ दिलाई। अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल द्वारा पहले सीएम पद के लिए नायब सिंह सैनी को फिर उनके बाद एक एक कर विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।
राज्यपाल ने इन्हें दिलाई मंत्री पद की शपथ
- कंवरपाल गुर्जर को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है।
- मूलचंद्र शर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मूलचंद्र शर्मा वल्लभगढ़ से विधायक है।
- रणजीत सिंहचौटाला को भी राज्यपाल द्वारा मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
- जयप्रकाश दलाल को हरियाणा के मंत्री के पद की शपथ दिलाई गई।
- डॉ बनवारी लाल को हरियाणा के मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
