चुनाव आयोग 14-15 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर सकता है। भाजपा इसी सप्ताह दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission ) द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोग 14-15 मार्च को आम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बीच जानकारी मिली है कि भाजपा इसी सप्ताह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। BJP ने शनिवार को पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 195 सीटों के उम्मीदवारों के नाम बताए गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने संकेत दिया है कि उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी सप्ताह दूसरी लिस्ट को जारी किया जा सकता है। येदियुरप्पा ने कहा कि वह बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में एक बैठक होगी, जिसमें संभवतः कर्नाटक सहित दूसरी लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

पहली लिस्ट में कर्नाटक के उम्मीदरों के नाम नहीं थे। यह पूछे जाने पर कि क्या दूसरी लिस्ट में कर्नाटक के सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी? येदियुरप्पा ने कहा कि बहुत संभव है कि ऐसा हो जाए। सभी सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। क्या कुछ नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृ्त्व के दिमाग में क्या है। अंतिम फैसला दिल्ली में नेताओं द्वारा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- PM बोले- परिवारवादियों ने अपने लिए महल बनाए, मोदी ने अपने लिए घर नहीं बनाया, बताया क्यों दे रहे गालियां

भाजपा ने जारी किए हैं 195 उम्मीदवारों के नाम

गौरतलब है कि भाजपा ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 20, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात और राजस्थान से 15-15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से पांच, जम्मू और कश्मीर से दो, उत्तराखंड से तीन, अरुणाचल प्रदेश से दो और गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार और दमन और दीव से एक-एक उम्मीदवारों के नाम थे।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: जानें विपक्ष के INDIA अलायंस में है कितना दम, किसके पास हैं कितनी सीटें