तमिलनाडु के मदुरई रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-रामेश्वरम पर्यटक ट्रेन (Lucknow Rameswaram tourist train) में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई है।

मदुरई। तमिलनाडु के मदुरई रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-रामेश्वरम पर्यटक ट्रेन (Lucknow Rameswaram tourist train) में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई है। ट्रेन मदुरई रेलवे स्टेशन पर रुकी थी तभी उसमें अचानक आग लग गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट के चलते हुआ। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 9 यात्रियों की जलने से मौत हो गई। 20 यात्री घायल हुए हैं। कई की हालत गंभीर है। आग जिस बोगी में लगी उसमें करीब 65 यात्री सवार थे।रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सिलेंडर में धमाका होने से लगी आग
आग लगने की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को सुबह करीब 5:30 बजे मिली। ऐसी जानकारी मिली है कि ट्रेन में सवार कुछ यात्री गैस सिलेंडर लेकर आए थे। वे इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए कर रहे थे। सिलेंडर में धमाका होने से आग लगी। आग तेजी से फैली, जिससे बहुत से यात्रियों को बचने का मौका नहीं मिला। आग से ट्रेन की एक बोगी जल गई। गनीमत रही कि आग दूसरी बोगियों में नहीं फैली। ट्रेन में गैस सिलेंडर जैसे अत्यधिक ज्वलनशील सामान ले जाने की इजाजत नहीं होती। इसके बाद भी यात्री गैस सिलेंडर लेकर यात्रा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार रोल्स रॉयल्स हादसा के घायलों में मशहूर उद्योगपति विकास मालू भी शामिल, मेदांता गुरुग्राम में चल रहा इलाज

कॉफी बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते वक्त हुआ धमाका
मदुरई की कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया है कि शनिवार आज सुबह 5:30 बजे मदुरई रेलवे स्टेशन पर रुके कोच में आग लगने की घटना हुई। वे तीर्थयात्री थे और उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 55 लोगों को बचाया गया है। अब तक हमने नौ शव निकाले हैं।