महाराष्ट्र में Rape की बढ़ती घटनाओं ने सबको चौंका दिया है। पालघर जिले के बोईसर में 5 साल की बच्ची के साथ 12 साल के लड़के ने रेप किया। हाल में मुंबई में 32 साल की महिला के साथ रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था। 

मुंबई. महाराष्ट्र में महिला के खिलाफ बढ़ते अपराधों (crimes against women) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पालघर जिले के बोईसर में 5 साल की लड़की के साथ 12 साल के लड़के द्वारा रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बोईसर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बच्चे के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-खूंखार सब्जीवाला: महिला अफसर की 2 अंगुलियों को काटकर हथेली से किया अलग..बॉडीगार्ड का भी काटा हाथ

पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा
बोईसर पुलिस ने बीती रात मामला दर्ज किया है। जब पीड़ित बच्ची को अचानक से पेट में दर्द हुआ, तब उसके परिजन उसे लेकर नजदीक के हॉस्पिटल पहुंचे। वहां चेकअप के दौरान रेप का पता चला। मां के पूछने पर पीड़िता ने सारी बात बता दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। बच्चे को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेजा गया है। 

दोस्त की 5 साल की बेटी का रेप-हत्या की चौंकाने वाली कहानी, बच्ची चीखती रही, अंकल मुझे घर जाना है, लेकिन...

32 साल की महिला के रेप के केस ने सबको हिलाकर रख दिया था
मुंबई के साकी नाका इलाके में रेप की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी। उसे गंभीर हालत में घाटकोपर के राजावाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। घटना 10 सितंबर की सुबह मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर हुई थी। घटना के बाद से ही इसे मुंबई की निर्भया कहा जाने लगा था, क्योंकि यहां भी निर्भया केस जैसे ही बर्बरता की गई थी। 

यह भी पढ़ें
मुंबई की निर्भया की मौत: दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट पर मारी थी रॉड, ट्विटर यूजर्स ने पूछा- हाथरस लॉबी चुप क्यों?
मुंबई साकीनाका में महिला की हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा, पुलिस व STF कर रही थी पड़ताल

पुणे में 14 साल की बच्ची से गैंग रेप
हाल में पुणे में 14 साल की लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया था। 13 दरिंदों ने लड़की का अपहरण करके उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया था। पीड़िता के साथ 5 अलग-अलग ठिकानों पर इन राक्षसों ने 48 घंटे तक दरिंदगी की। दिल दहला देने वाली घटना की शुरुआत 31 अगस्त को हुई। लड़की ने आपबीती बताते हुए कहा- वह रात को माता-पिता को बिना बताए दोस्त से मिलने निकली थी। वह पुणे रेलवे स्टेशन दोस्त का इंतजार कर रही थी, लेकिन वह मिलने नहीं आया। इसी बीच एक ऑटो ड्राइवर ने मुझसे दुखी होने की वजह पूछी। इसके बाद आरोपी बोला- स्टेशन से बाहर चलिए, मैं आपको आपके दोस्त से मिलवा देता हूं। वह उसके झांसे में आ गई। वह रिक्शा में सवार हो गई। इस दौरान ड्राइवर ने पानी में नशीली दवा मिलाकर उसे पीने को दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई।

11 ऑटो ड्राइवर और दो कर्मचारियों ने मिलकर की हैवानियत
ऑटो ड्राइवर बच्ची को लेकर एक कमरे में गया। उसने रेप किया। दरिंदे ने इसके बाद अपने 12 दोस्तों को फोनकर बुलाया। जहां सभी ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। हैवानियत को अंजाम अंजाम देने वालों में 11 ऑटो ड्राइवर हैं, जबकि दो सरकारी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी। पुणे पुलिस ने घटना में शामल अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बच्ची का एक दोस्त भी शामिल है। (क्लिक करे विस्तार से पढ़ें)