महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए। इससे पहले एकनाथ खडसे ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। एकनाथ खडसे चार दशकों तक भाजपा में रहे।

मुंबई. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए। इससे पहले एकनाथ खडसे ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। एकनाथ खडसे चार दशकों तक भाजपा में रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी को लेकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि आखिर भाजपा के पुराने नेता पार्टी को क्यों छोड़कर जा रहे हैं। उद्धव ने कहा कि पहले हमने (शिवसेना) ने एनडीए का साथ छोड़ा, फिर अकाली दल भी उनसे अलग हो गया, अब तो उनके खुद के नेता ही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। उद्धव ने कहा कि भाजपा को आत्ममंथन करने की जरूरत है। 

Scroll to load tweet…

निजी कारणों से दिया इस्तीफा

भाजपा को दिए अपने इस्तीफे में खडसे ने कहा कि 'मैं निजी कारणों की वजह से पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं'। उन्होंने इसी को लेकर अपना इस्तीफा राज्य बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को भेज दिया है। इसपर भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि खडसे ने पार्टी के शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि खडसे के समर्थकों के मुताबिक, भाजपा में खडसे पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की वजह से ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

2016 में दिया था भाजपा से इस्तीफा

सूत्रों के मुताबिक, साल 2016 में एकनाथ खडसे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद भाजपा ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया था। मालूम हो कि खडसे को साल 2019 में भी पार्टी ने कहीं से टिकट नहीं दिया था। हालांकि उनकी बेटी को भाजपा से टिकट दिया गया था लेकिन उन्हें भी जीत नहीं मिल पाई थी। इन सब परिस्थितियों के बाद से ही खडसे का राजनीतिक भविष्य बिगड़ता नजर आ रहा था। इसीलिए उन्होंने अब एनसीपी जॉइन करने का फैसला किया है।