अमरेली जिले में हरि कृष्णा झील के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। इस मामले में अज्ञात लोगों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रतिमा के तोड़े जाने से नागरिकों में रोष देखा गया। नागरिकों ने पुलिस से मांग की है कि इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। 

गुजरात. अमरेली जिले में हरि कृष्णा झील के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रतिमा के तोड़े जाने से नागरिकों में रोष देखा गया। नागरिकों ने पुलिस से मांग की है कि इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां रोज घूमते आते हैं लोग
जहां पर गांधी जी की प्रतिमा तोड़ी गई है वहां लोग रोज घूमने के लिए आते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्वों ने इस हरकत को अंजाम दिया है। घटना की खबर मिलते ही चेम्बर ऑफ कामर्स के नेताओं, किसान संगठनों ने पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके।