मेक इन इंडिया के अंतर्गत वेंटिलेटर बनाने का काम कर रही कंपनी ज्योति सीएनसी ने औरंगाबाद में वेंटिलेटर्स की सप्लाई की थी। यह सप्लाई एम्पावर्ड ग्रुप-3 की देखरेख व निर्देशों पर की गई थी। यह राज्यों की मांग पर सप्लाई किया गया था। पीएम केयर फंड से इसकी फंडिंग नहीं हुई थी।

मुंबई। ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में निर्मित वेंटिलेटर्स पूरी तरह से काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कुछ वेंटिलेटर्स में तकनीकी दिक्कतों की वजह से उपयोग नहीं हो पा रहे थे। कंपनी के टेक्निकल सपोर्ट के बाद यह काम करने लगे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ज्योति सीएनसी कंपनी ने सप्लाई किया था वेंटिलेटर

मेक इन इंडिया के अंतर्गत वेंटिलेटर बनाने का काम कर रही कंपनी ज्योति सीएनसी ने औरंगाबाद में वेंटिलेटर्स की सप्लाई की थी। यह सप्लाई एम्पावर्ड ग्रुप-3 की देखरेख व निर्देशों पर की गई थी। यह राज्यों की मांग पर सप्लाई किया गया था। पीएम केयर फंड से इसकी फंडिंग नहीं हुई थी।

औरंगाबाद मेडिकल काॅलेज में 150 वेंटिलेटर्स आए

औरंगाबाद मेडिकल काॅलेज में ज्योति सीएनसी ने 150 वेंटिलेटर्स की सप्लाई की थी। जिसको मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में इंस्टाल किया गया था। टेक्निकल टीम ने बताया कि कुछ वेंटिलेटर्स में ऑक्सीजन माॅस्क सही नहीं लगाए गए थे जिससे इसके फंक्शनिंग में दिक्कतें आई थीं। टेक्निकल टीम ने उसे ठीक कर दिया। 

यह भी पढ़ें...

Asianet News काविनम्रअनुरोधःआईएसाथमिलकरकोरोनाकोहराएं, जिंदगीकोजिताएं...जबभीघरसेबाहरनिकलेंमाॅस्कजरूरपहनें, हाथोंकोसैनिटाइजकरतेरहें, सोशलडिस्टेंसिंगकापालनकरें।वैक्सीनलगवाएं।हमसबमिलकरकोरोनाकेखिलाफजंगजीतेंगेऔरकोविडचेनकोतोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona