इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इसके साथ ही दिल छू लेने वाला मैसेज भी दिया गया है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक परिवार को रेस्टोरेंट में खाना खाते देखा जा सकता है। वीडियो देखकर आंखें नम हो जाएंगी। इसके साथ ही दिल छू लेने वाला मैसेज भी दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो मोहम्मद आशिक नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके पीछे की कहानी दिल छू लेने वाली है। मोहम्मद आशिक की मुलाकात एक ऐसे परिवार से होती है जिसे भोजन की जरूरत है। छोटी-छोटी दो बच्चियां अपने माता-पिता और भाई के साथ हैं। बच्चों को भूख लगी है, लेकिन शहर में पूरे परिवार को खिलाने के लिए अधिक पैसे की जरूरत थी।

View post on Instagram

परिवार को पास के रेस्टोरेंट में ले गए मोहम्मद आशिक

मोहम्मद आशिक ने स्थिति जाना तो वह परिवार को पास के रेस्टोरेंट में ले गए। उन्होंने सभी से पूछा कि क्या खाना है? बच्चियों ने खुशी-खुशी बताया कि उन्हें क्या चाहिए। एक लड़की ने पनीर फ्राइड राइस तो एक ने मशाला डोसा खाने की इच्छा जताई। मोहम्मद आशिक ने सभी के पसंद के अनुसार खाना ऑर्डर किया। टेबल पर खाने का प्लेट आया तो भोजन देखकर एक बच्ची के आंख में आंसू आ गए। उसने उम्मीद भी नहीं कि थी कि ऐसे रेस्टोरेंट में मनचाहा खाना खाएगी।

जरूरतमंद को खाना खिलाना, उम्मीद देना है

वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, "किसी भूखे को भोजन देने से आप उसका पेट भरने से अधिक सेवा कर रहे हैं। आप उम्मीद दे रहे हैं। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाना न केवल उसका पेट भरना है बल्कि यह याद दिलाना भी है कि वे अकेले नहीं हैं। दयालु बनें।" इस वीडियो को देखकर बहुत से लोग कमेंट कर रहे हैं।