दिल्ली पुलिस ने खुद को UAI सरकार का बड़ा अधिकारी बताकर 5 स्टार होटल को 23 लाख रुपए का चूना लगाने वाले जालसाज महमेद शरीफ को गिरफ्तार किया है। वह लीला पैलेस होटल में साढ़े तीन महीने रुका और कीमती सामान चुराकर भाग गया था।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने खुद को UAI (United Arab Emirates) सरकार का बड़ा अधिकारी बताकर दिल्ली के 5 स्टार होटल को 23 लाख रुपए का चूना लगाने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसने होटल के अधिकारियों को बताया था कि वह UAI का बड़ा शेख है। वह UAI के राजपरिवार से है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जालसाज की पहचान 41 साल के महमेद शरीफ के रूप में हुई है। वह होटल का 23 लाख रुपए का बिल भरे बिना चला गया था। जाते वक्त उसने होटल के कीमती सामान भी चुरा लिए थे। वह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ का रहने वाला है। उसने होटल को फर्जी बिजनेस कार्ड दिया था। महमेद शरीफ पिछले साल साढ़े तीन महीने दिल्ली के लीला पैलेस होटल में रहा था। बिल नहीं चुकाने और कीमती सामान चोरी होने से होटल को 23,46,413 रुपए का नुकसान हुआ है।

द लीला पैलेस में ठहरा था आरोपी
होटल के मैनेजर अनुपम दास गुप्ता की शिकायत पर 14 जनवरी 2023 को सरोजिनी नगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी 1 अगस्त 2022 से 20 नवंबर 2022 तक द लीला पैलेस में ठहरा। वह बकाया बिल का भुगतान किए बिना और होटल के कीमती सामान लेकर भाग गया था। आरोपी को 19 जनवरी को दक्षिण कन्नड़ से गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें- पढ़ने के लिए 2 बार नाले में बही J-K की महविश, राज्य सिविल सेवा परीक्षा किया पास, PM को इस वजह से दिया धन्यवाद

बाउंस हो गया 20 लाख का चेक
पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी बिजनेस कार्ड देकर होटल में चेक इन किया था। उसने खुद को संयुक्त अरब अमीरात सरकार (महामहिम शेख फलाह बिन जायद अल नाहयान के कार्यालय) के एक महत्वपूर्ण अधिकारी के रूप में पेश किया था। उसने संयुक्त अरब अमीरात का एक निवासी कार्ड भी दिया था। लगभग 3.5 महीने रहने के बाद आरोपी होटल के कीमती सामान के साथ भाग गया। उसने 20 लाख रुपए का पोस्ट-डेटेड चेक जमा किया था, लेकिन पर्याप्त पैसे नहीं होने के चलते चेक बाउंस हो गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ के आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत