मणिपुर में कुछ समय की शांति के बाद फिर से हिंसा की ताजा वारदातें सामने आई हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पूरे राज्य को ही अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है। 

Manipur Violence Updates. मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशें की जा रही हैं और इसी के मद्देनजर इंटरनेट की भी बहाली कर दी गई लेकिन फिर से हिंसा का दौर शुरू हो गया है। ताजा हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है और पूरे मणिपुर राज्य को ही अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इसमें राजधानी इंफाल के अलावा कई महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं। इन जगहों पर हालिया हिंसा के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार ने मौजूदा स्थिति के बाद यह कड़ा फैसला लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

19 थानाक्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य अशांत क्षेत्र घोषित

मणिपुर राज्य सरकार ने बढ़ते तनाव और हिंसा के बीच कुल 19 पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य को ही अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब अधिकारी यहां के हालातों से जूझ रहे हैं। प्रदर्शनकारी या हिंसा करने वालों को कानून का कोई डर नहीं है। सभी जगह अराजकता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में राज्य सरकार का यह फैसला सही साबित हो सकता है और इससे राज्य के हालात को सुधारने में मदद मिल सकती है। राज्य सरकार का मानना है कि मणिपुर को अशांत क्षेत्र घोषित करने से राज्य को नागरिक व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती है। विभिन्न चरमपंथी और विद्रोही समूहों की हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए सशस्त्र बलों की सहायता लेने का अधिकार इसके बाद मिल जाता है। यह कदम वर्तमान में मणिपुर द्वारा सामना की जा रही सुरक्षा चिंताओं की गंभीरता को सामने रखने वाला है।

हिंसा रोकने में कारगर होगा यह कदम

मणिपुर में मौजूदा हालात को देखते हुए अशांत क्षेत्र घोषित करना सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। हाल की घटनाओं के बाद राज्य के हालात में परिवर्तन हुआ है। राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह की सिचुएशन के बाद यही कदम उठाना जरूरी था। इससे हमें मणिपुर में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी। फिलहाल राज्य सरकार के लिए यह पहली प्रतिबद्धता है। मौजूदा अशांति के मूल कारणों को समझना भी बेहद जरूरी है क्योंकि बिना किसी नतीजे के आगे का रास्ता नहीं बन सकता है। राज्य सरकार का कहना है कि मणिपुर में स्थिति अस्थिर बनी हुई है। राज्य और केंद्र दोनों सरकारों द्वारा चल रहे प्रयासों का सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें

अब तक की सबसे बड़ी भूवैज्ञानिक खोज: कैसे मिला पृथ्वी का 8वां महाद्वीप- नाम है ‘जीलैंडिया’