असम राइफल्स के जवानों पर आरोप है कि हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने जा रही मणिपुर पुलिस का रास्ता रोका और हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करने दिया।

Manipur violence updates: मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच की जातीय लड़ाई अब अर्धसैनिक बलों और मणिपुर पुलिस के बीच भी पहुंच चुकी है। मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के जवानों पर काम में बाधा डालने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। असम राइफल्स के जवानों पर आरोप है कि हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने जा रही मणिपुर पुलिस का रास्ता रोका और हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करने दिया। तीन दिन पहले दर्ज एफआईआर को 8 अगस्त को पुलिस ने सार्वजनिक किया है। मामला बिष्णुपुर हिंसा से जुड़ा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एफआईआर में पुलिस ने बताई पूरी कहानी

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में तीन लोगों की हिंसा के दौरान हत्या कर दी गई। इस हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को अरेस्ट करने जा रही थी। पुलिस एफआईआर के अनुसार, बिष्णुपुर के फोलजांग रोड के किनारे क्वाक्टा वार्ड 8 की कुतुब वाली मस्जिद की ओर पुलिस जा रही थी। असम राइफल्स के जवानों ने पुलिस टीमों को वहीं पर रोक दिया। आरोप है कि असम राइफल्स के 9 जवानों ने कैस्पर गाड़ी को क्वाक्टा फोलजांग रोड के बीच में पार्क कर दिया। पुलिस टीमें इससे आगे नहीं बढ़ सकी। इसका एक वीडियो भी कथित तौर पर वायरल हुआ था जब मणिपुर पुलिस टीम को रोक रहे असम राइफल्स के जवानों से बहस हो रहा है।

शुक्रवार की रात बिष्णुपुर में भड़की थी हिंसा

4 अगस्त शुक्रवार रात को विष्णुपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। दोनों समुदायों के लोगों के घरों को भी जला दिया गया था। यह हिंसा जिले के क्वाक्टा इलाके में हुई। मृतक कथित तौर पर मैतेई समुदाय से थे। इस हिंसा में कुकी समुदायों के लोगों के भी घर आग के हवाले कर दिया गए थे। विष्णुपुर पुलिस ने जानकारी दी कि मैतेई समुदाय के तीन लोग मारे गए हैं। कुकी समुदाय के कई घरों को भी जलाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ लोग बफर जोन पार कर मैतेई इलाके में आए थे और गोलीबारी की। बफर जोन मैतेई और कुकी आबादी के बीच बनाई गई है। इसकी निगरानी केंद्रीय बलों द्वारा की जा रही है। विष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके में दो किलोमीटर लंबा बफर जोन है।

यह भी पढ़ें:

Karnataka: बिजली का बिल ज्यादा आया तो उपभोक्ता ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, तोड़ दिया दांत