कांग्रेस के अंदरुनी हालात बेहद खराब हैं। पंजाब में सिद्धू और कैप्टन की लड़ाई का मुद्दा अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा कि मणिपुर में कांग्रेस बिखर गई है। यहां अध्यक्ष सहित पार्टी के 8 विधायक आज भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं।

इम्फाल. अंदरुनी कलह से जूझ रही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। मणिपुर में पार्टी टूट गई है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि वे आज 8 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। बता दें कि दिसंबर, 2020 में ही कोंथौजम को मणिपुर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने एम ओकेंद्रो का स्थान लिया था। कोंथौजम विष्णुपुर सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें
पंजाब के 'कैप्टन' बनने के बाद गांधी फैमिली के आगे 'नतमस्तक' हुए सिद्धू, शेयर की नेहरू के साथ पिता की तस्वीर