मणिपुर के चुराचांदपुर में सुरक्षाबलों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में उग्रवादी संगठन UKNA के टॉप कैडर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एस पलाल थाडौ के रूप में हुई है, जो संगठन का स्वयंभू 'वित्त सचिव' था और जबरन वसूली-गोलीबारी में शामिल था।

भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक सुनियोजित और समन्वित ज्वाइंट ऑपरेशन में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के एक टॉप कैडर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 23 जुलाई, 2026 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के मोल्नोम गांव से की गई। पकड़ा गया कैडर संगठन का स्वयंभू 'वित्त सचिव' बताया जा रहा है।

ज्वाइंट ऑपरेशन में दबोचा गया टॉप उग्रवादी

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह कैडर एक हाई वैल्यू टारगेट था और इलाके में UKNA द्वारा की जा रही बड़े पैमाने पर जबरन वसूली और गोलीबारी की घटनाओं में शामिल था। मोल्नोम गांव में उसकी मौजूदगी की पुष्टि होने पर, सुरक्षाबलों ने तेजी से गांव की घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने व्यक्ति की पहचान एस पलाल थाडौ उर्फ लालबोई सिंगसन (45) के रूप में की है। उसके पास से जबरन वसूली के नोट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि यह ज्वाइंट ऑपरेशन सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता है और यह इस क्षेत्र में शांति बहाल करने में बहुत बड़ा योगदान देगा। (ANI)

(Except for the headline, this story has not been edited by Asianetnews Editorial staff and is published from a syndicated feed.)