मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद बड़ा उलटफेर हुआ है। अब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। 

इंफाल. मणिपुर पिछले 2 सालों से लगातार तनावपूर्ण माहौल में जी रहा है। मणिपुर हिंसा के बाद ऊपरी तौर पर शांति भले ही दिख रही हो, लेकिन अंदर ही अंदर असंतोष अभी भी बना हुआ है। इस बीच, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के खिलाफ पार्टी के अंदर और NDA गठबंधन के दलों ने गहरी नाराजगी जताई थी। समर्थन वापस लेने की चेतावनी भी दी गई थी। गहरे संकट में घिरे बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बीरेन सिंह के इस्तीफे के तीन दिन बाद भी भाजपा ने जानबूझकर किसी दूसरे मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की। इसका नतीजा यह हुआ कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred