मायावती को फिर से बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वे इस पद पर 16 साल से हैं। लखनऊ में बसपा दफ्तर में केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। यहां राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती के नाम का प्रस्ताव रखा था। सभी ने सर्वसम्मति से मायावती को अध्यक्ष चुना।

लखनऊ. मायावती को फिर से बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वे इस पद पर 16 साल से हैं। लखनऊ में बसपा दफ्तर में केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। यहां राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती के नाम का प्रस्ताव रखा था। सभी ने सर्वसम्मति से मायावती को अध्यक्ष चुना।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बैठक के बाद बसपा ने बताया कि पार्टी दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली के विधानसभा लड़ेगी। इसके अलावा उप्र में उप चुनाव में भीम मैदान में उतरेगी। बैठक में उप्र के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान भी हो गया। दरअसल, उप्र में 13 सीटों पर उप चुनाव होने हैं।

12 प्रत्याशी घोषित किए
हमीरपुर से नौशाद अली, जैदपुर (बाराबंकी) से अखिलेश अम्बेडकर, मानिकपुर (चित्रकूट) से राज नारायण निराला, प्रतापगढ़ से रणजीत सिंह पटेल, घोषी से कयूम अंसारी, बलहा (बहराइच) से रमेश गौतम, टुंडला से सुनील चित्तौर, रामपुर सदर से जुबेर अहमद, एगलस से अभय कुमार, लखनऊ कैंट से अरुण द्विवेदी, गोविंद नगर (कानपुर) से देवी प्रसाद तिवारी को टिकट मिला।