Karnataka News: कर्नाटका में एक 24 वर्षीय MBA इंटर्न अपने पीजी में मृत पाई गई। पुलिस इस मामले की गंभीरता जांच कर रही है। 

Karnataka News: कर्नाटका के बेलगावी के नेहरू नगर में 24 साल के एमबीए इंटर्न ने अपने पीजी में मृत पाई गई। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। बेलगावी के पुलिस आयुक्त मार्टिन मार्बनियांग ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत की है कि उसकी 24 साल की बेटी में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सात वस्तुएं जब्त कर ली गई हैं जिसे आगे की जांच और विश्लेषण के लिए एफएसएल भेजा जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंपनी में इंटर्न के तौर पर काम कर रही थी महिला

पुलिस के अनुसार, महिला तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में बेलगावी आई थी। वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में इंटर्न के रूप में काम कर रही थी। मंगलवार शाम को वह अपना काम पूरा करने के बाद पीजी वापस लौट रही थी। पीजी के सीसीटीवी कैमरा जांच करने के बाद पता चला कि वह अपनी रूममेट से थोड़ी बातचीत करने के बाद, वह सीधे अपने कमरे में चली गई। बाद में उसी शाम वह कमरे के पंखे से लटकी हुई मिली।

यह भी पढ़ें: शिकायत दर्ज कराने थाना जाने की जरूरत नहीं, जानें कैसे घर बैठे होगा यह काम

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अधिकारियों ने घटना के पीछे सुसाइड नोट या संभावित कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जांच के हिस्से के रूप में जब्त की गई वस्तुओं को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।