तिरुवनंतपुरम में एशियानेट न्यूज के कॉर्पोरेट ऑफिस पर सोमवार सुबह एक बदमाश ने हमला कर दिया। उसने पत्थर मारकर सिक्योरिटी गार्ड के केबिन के शीशे को तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम में एशियानेट न्यूज के कॉर्पोरेट ऑफिस पर सोमवार सुबह एक बदमाश ने हमला किया। बदमाश सुबह करीब पांच बजे ऑफिस के बाहर पहुंचा और पथराव शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्त के बाद आरोपी को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान सूरज के रूप में हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए बने केबिन पर पथराव किया और उसके शीशे को तोड़ दिया। उसने ऑफिस के बाहर खड़ी एक कार का शीशा तोड़ दिए। कार एशियानेट न्यूज के कर्मचारी की है। हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के सामने आरोपी काफी देर तक उत्पात मचाता रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इससे पहले भी तिरुवनंतपुरम में एशियानेट न्यूज के कॉरपोरेट ऑफिस पर इसी तरह का हमला हुआ था।