दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैम्पस में शुक्रवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों और गार्गी कॉलेज में पिछले हफ्ते छेड़छाड़ का सामना करने वाली छात्राओं से एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक मार्च निकाला

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैम्पस में शुक्रवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों और गार्गी कॉलेज में पिछले हफ्ते छेड़छाड़ का सामना करने वाली छात्राओं से एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक मार्च निकाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मार्च के दौरान विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में कई स्थानों पर रूके, जहां उन्होंने ‘आजादी’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस मार्च का आयोजन ‘वेलेंटाइन डे’ के अवसर पर किया गया ताकि यह संदेश दिया जा सके कि किस तरह से एकजुटता और प्रेम नफरत का जवाब हो सकता है।

गौरतलब है कि दक्षिण दिल्ली स्थित गार्गी कॉलेज में छह फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ व्यक्तियों के एक समूह ने कॉलेज परिसर में घुस कर छात्राओं से छेड़छाड़ की थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)