Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार भारत के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Heavy Rain Alert: उत्तर भारत में मानसून अब पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं लगातार हो रही तेज बारिश अब कई जगहों पर परेशानी और तबाही का कारण बन रही है। कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आने लगी हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि आने वाले कई दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

देश में सक्रिय हुआ मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में भी जोरदार बारिश के आसार हैं। साथ ही मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश की आशंका

IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मध्य भारत और दक्षिण भारत से लगे क्षेत्रों में भी भारी बारिश की आशंका है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही

उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से गोदावरी, महानदी और कृष्णा नदियों के आसपास के इलाकों पर खास नजर रखनी होगी, क्योंकि वहां बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। 30 जून की रात बादल फटने से तबाही मच गई थी। राहत और बचाव कार्य के दौरान बुधवार को 5 और शव मिले हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब 15 हो गई है, जबकि 58 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी के सराज क्षेत्र में हुआ है, जहां 46 लोग लापता हैं। राहत टीमें लगातार मलबा हटाने और लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।