मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। यहां पर तबला दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1500 से ज्यादा लोगों ने एक साथ तबला बजाया और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 

Gwalior Guinness World Record. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तबला दरबार कार्यक्रम के दौरान नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इस कार्यक्रम में 1500 से ज्यादा लोगों ने एक साथ तबले पर संगत की और नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीएम मोहन यादव ने 25 दिसंबर को तबला दिवस मनाने का ऐलान भी किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताई प्रसन्नता

25 दिवस को तबला में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर सीएम मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अब से हर साल 25 दिवस को तबला दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए स्पेशल है। यह इवेंट यादगार है। भारत की संगीत परंपरा 5000 साल से भी ज्यादा पुरानी है। संगीत और ग्वालियर को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। राजनीति के अलावा कई अन्य क्षेत्रों से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। आयोजन के अंत में पार्टिसिपेंट को सम्मानित करने का काम किया गया।

Scroll to load tweet…

क्या कहते हैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी स्वप्निल डांगरिकर ने कहा कि एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में तबले पर संगत अब से पहले कभी नहीं देखी गई थी। उन्होंने कहा कि वे यहां पर इस रिकॉर्ड को वैरिफाई करने के लिए ही आए थे। यह सबसे ज्यादा संख्या में तबला बजाने का रिकॉर्ड है। इससे पहले ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया गया था। हमने इसके लिए कम से कम नियम और रिक्वायरमेंट रखी थी। यह प्रदर्शन काफी अच्छा था और संगीत को नई ऊंचाई देने वाला रहा। मैं इस बात के लिए प्रसन्न हूं कि ग्वालियर में यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया गया है। इस कार्यक्रम के कोर्डिनेटर सलीम ने बताया कि इसमें राजस्थान, यूपी सहित ज्यादातर मध्यप्रदेश के तबला वादकों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें

फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई वापस लौटा, जानें कितने यात्रियों को छोड़ा गया-कितने हिरासत में हैं…