पोलैंड, अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यूरोप में स्थित ये देश कई आकर्षक रहस्यों को समेटे हुए है। दुनिया के सबसे बड़े महल से लेकर सबसे पुरानी नमक की खान तक, पोलैंड अविश्वसनीय चमत्कारों से भरा है।

Poland Amazaing Facts: PM मोदी दो दिवसीय दौर पर पोलैंड पहुंच गए हैं। 45 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला पोलैंड दौरा है। यूरोपियन देश पोलैंड से जुड़े कई रोचक फैक्ट्स हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही अमेजिंग Facts के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- पोलैंड में दुनिया का सबसे बड़ा महल

पोलैंड के मालबोर्क में स्थित 'मालबोर्क कैसल' का महल एरिया के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा महल है। 13वीं शताब्दी में बना ये महल यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। ये महल 52 एकड़ यानी करीब 21 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।

2- पोलैंड में दुनिया की सबसे पुरानी नमक की खान

पोलैंड में विलीज्का (Wieliczka Salt Mine) नाम की दुनिया की सबसे पुरानी नमक खदान भी मौजूद है। ये करीब 800 साल पुरानी है। ये खदान जमीन से 135 मीटर यानी 440 फीट नीचे है।

3- पोलैंड में बनी वोदका

कहा जाता है कि वोदका की उत्पत्ति पोलैंड से हुई। हालांकि, रूस दावा करता है कि वोदका उनके यहां बनी। वोदका का इस्तेमाल सैकड़ों साल पहले पोलैंड में दवा के रूप में किया जाता था। आज भी पोलिश के लोग दुनिया में करीब 260 मिलियन लीटर वोदका बनाते हैं।

4- यूरोप का सबसे वजनी जानवर पोलैंड में

यूरोपियन बाइसन को यूरोप का सबसे वजनी जानवर माना जाता है। ये पोलैंड के बियालोविजा प्राइमवल के जंगलों में घूमते हुए पाए जाते हैं। इनका वजन 600 किलो तक होता है।

5- पोलैंड में दुनिया का पहला उल्टा घर

पोलैंड के शिम्बार्क (Szymbark) में दुनिया का पहला उल्टा घर मौजूद है। लकड़ियों से बना ये घर जंगल में उल्टा बनाया गया था। यहां आनेवाले अटारी की खिड़कियों से घर में घुसते हैं और इसके बाद शानदार घर को घूम सकते हैं।

6- पोलैंड में दुनिया का सबसे पुराना रेस्टोरेंट

पोलैंड स्थित 'पिवनिका स्विड्निका' (Piwnica Świdnicka) को दुनिया का सबसे पुराना रेस्टोरेंट माना जाता है। इसे 1275 में खोला गया था और लोग यहां अब भी स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं।

7- सबसे कम उम्र में शादी करते हैं पोलैंड के लोग

पोलैंड के बारे में कहा जाता है कि पोलिश लोग सबसे कम उम्र में शादी करते हैं। यहां के लोग औसतन 25-27 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध जाते हैं। यूरोप के किसी भी अन्य देश की तुलना में ये सबसे कम उम्र है।

ये भी देखें : 

पोलैंड पहुंचे नरेंद्र मोदी, 45 साल बाद इस देश में पड़े भारतीय PM के कदम