Mumbai Mayor Election Tension: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की जीत के बाद, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया।

Mumbai Mayor Election Tension: अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस खबर का असर मुंबई में भी देखने को मिला।मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “मुंबई में किसी भी खान को मेयर नहीं बनने देंगे।” इस बयान के बाद शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया।शिवसेना के नेता आनंद दुबे ने कहा कि साटम की यह टिप्पणी गलत और अनुचित है। उनका कहना है कि मुंबई में किसी की जाति या धर्म के आधार पर मेयर थोपना बिल्कुल भी सही नहीं है।

शिवसेना के नेता ने किया पलटवार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने बीजेपी नेता अमित साटम की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उद्धव सेना उनका इलाज आगरा के पागलखाने में कराएगी। एएनआई से बात करते हुए दुबे ने कहा कि अमित साटम अध्यक्ष बनने के बाद से ही अजीब और विवादित बयान दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह पहले दिन से ही मुंबई के मेयर के बारे में ऐसे बयान दे रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने पद के खत्म होने का डर है। इसके अलावा, आनंद दुबे ने बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम का राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केवल एक मराठी हिंदू ही मुंबई का मेयर बनेगा। दुबे ने विश्वास जताया कि आने वाले नगर निगम चुनावों में शिवसेना का झंडा लहराएगा और मुंबई का मेयर भी मराठी हिंदू ही होगा।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: वोटिंग के दौरान PM मोदी ने किया ट्वीट,बिहार की जनता से कहा...

मुंबई में सतर्क रहना जरूरी

बता दें कि जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक जीत हासिल कर पहले मुस्लिम मेयर बने। कुछ ही समय बाद, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि मुंबई में किसी खान को मेयर नहीं बनने देंगे। साटम ने यह भी कहा कि जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय शहरों में राजनीतिक स्थिति बदल रही है और कुछ मेयरों के नामों से विवाद हो रहा है, साथ ही महा विकास अघाड़ी के वोट जिहाद को देखते हुए मुंबई में सतर्क रहना जरूरी है।