सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे शाहीनबाग का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो शाहीनबाग का है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाओं को लाइन में लगाकर पैसे बांटे जा रहे हैं।

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे शाहीनबाग का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो शाहीनबाग का है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाओं को लाइन में लगाकर पैसे बांटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले लोगों का दावा है कि नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वालीं महिलाओं को ये पैसे दिए जा रहे हैं। हालांकि, एशियानेट न्यूज हिंदी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते। ना ही अब यह साफ हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा के दिल्ली महासचिव कुलजीत सिंह चहल ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने बिना नाम लिए लिखा है कि भई कोई बताएगा, ये कहां के लिए, कैसे पैसे बांटे जा रहे हैं।

Scroll to load tweet…


वहीं, रोसी नाम की एक यूजर ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि यह चौंकाने वाला नहीं बल्कि सच है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाओं को नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में बैठने के लिए पैसे बांटे जा रहे हैं।

Scroll to load tweet…


पहले भी हो चुके वीडियो वायरल
यह पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर शाहीन बाग को लेकर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, इसमें दावा किया गया था कि शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को 500 रुपए मिल रहे हैं। 

15 दिसंबर से हो रहा प्रदर्शन
दिल्ली के शाहीनबाग में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन चल रहा हैं। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं 15 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन में बैठीं है। इस प्रदर्शन में बच्चे भी शामिल हैं। हाल ही में प्रदर्शन के चलते सड़क खुलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कई गई है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने वार्ताकार भी नियुक्त किए थे। हालांकि, उससे कोई समाधान नहीं निकला। अब इस मामले में होली के बाद सुनवाई होनी है।