म्यामांर के अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए भारत-म्यामांर सीमा पर इंफ्रारेड थर्मामीटर लगाया है। मणिपुर के मोरेह इलाके से भारतीय इस दक्षिणपूर्वी एशियाई देश में प्रवेश करते हैं।

इम्फाल. म्यामांर के अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए भारत-म्यामांर सीमा पर इंफ्रारेड थर्मामीटर लगाया है। मणिपुर के मोरेह इलाके से भारतीय इस दक्षिणपूर्वी एशियाई देश में प्रवेश करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत और म्यांमार के बीच प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है मोरेह 
मोरेह के एक अधिकारी ने बताया कि म्यामांर के स्वास्थ्य विभाग ने यह उपकरण अपनी सीमा में, नामफलांग बाजार में लगाया है। मोरेह भारत और म्यामांर के बीच प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। अधिकारी ने बताया कि व्यापार के लिए भारतीय नागरिक प्रतिदिन म्यामां में 16 किमी भीतर तक आ सकते हैं। हालांकि उन्हें शाम चार बजे तक भारत लौट जाना होता है।

भारत में भी सामने आए कई मामले 
कोरोना वायरस मुख्य रूप से चीन में कहर बरपा रहा है, पर उसके साथ संपर्क में रहने वाले देशों में भी इसके मामले देखे जा रहे हैं। भारत के अलावा कनाडा में भी कोरोना वायरस पहुंच चुका है। भारत की राजधानी दिल्ली में भी तीन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते अलग वॉर्ड में रखा गया है। हालांकि भारत में एयरपोर्ट पर चीन से आने वाले सभी यात्रियों की निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद भारत में इसके मामले देखे गए हैं।