NAGPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने नागपुर सीट पर नितिन जयराम गडकरी (Nitin Jairam Gadkari) को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने विकास ठाकरे (Vikas Thakare) को उतारा है। 

नागपुर. NAGPUR Lok Sabha Election Result 2024: देश की चर्चित सीटों में से एक नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन गडकरी एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं। यानि एक बार फिर वह सांसद बन गए हैं। नितिन गडकरी को बंपर जीत मिली है, उन्होंने कांग्रेस के विकास ठाकरे को करीब एक लाख वोटों से हराया है। बता दें कि गडकरी के खाते में 6 लाख वोट आए हैं तो वहीं ठाकरे को साढ़े 4 लाख वोट मिले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि नितिन गडकरी ने 2014 में पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ा था। तभी से लेकर अब तक वह चनाव जीतते हुए आ रहे हैं। 2019 में नितिन गडकरी ने कांग्रेस के नाना पटोले को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। जबकि 2014 में गडकरी ने कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार को करीब दो लाख वोटों से हराया था।

नागपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- BJP के नितिन गड़करी को 2019 में नागपुर की जनता का आर्शीवाद मिला

- नितिन गडकरी के पास 2019 में 18 करोड़ की दौलत थी, 4 केस दर्ज था

- 2014 में नागपुर सीट पर कमल खिला था, नितिन गडकरी चुने गए सांसद

- 2014 में नितिन गडकरी के पास कुल 15 करोड़ की संपत्ती, कर्ज 1 करोड़ था

- नागपुर सीट पर 2009 में INC के मुत्तेमवार विलासराव बाबूरावजी बने विनर

- मुत्तेमवार विलासराव बाबूरावजी के पास 2009 में 1 करोड़ रु. की दौलत थी

- 2004 में नागपुर की जनता ने कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार को दिया बहुमत

- विलास मुत्तेमवार ने 2004 के चुनाव में अपनी कुल दौलत 1 करोड़ बताई थी

नोटः नागपुर संसदीय चुनाव 2019 में 2161096 मतदाता थे, जबकि 2014 में मतदाता की संख्या 1900784 थी। बीजेपी प्रत्याशी नितिन जयराम गडकरी को जनता ने 2019 में सांसद बनाया। नितिन को 660221 वोट, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार नाना पटोले को 444212 वोट मिलाथा। वहीं, 2014 के इलेक्शन में नागपुर की जनता ने बीजेपी प्रत्याशी नितिन जयराम को जीता का आर्शीवाद देकर सांसद बनाया। उन्हें 587767 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विलास मुत्तेमवार को 302919 वोट मिला था। हार का अंतर 284848 वोट था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट