पीएम मोदी ने पिछले 11 साल के दौरान दुनिया के कई देशों की यात्रा की है। इस दौरान अब तक उन्हें 27 देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। जानते हैं किस-किस देश ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने हाइएस्ट ऑनर से नवाजा। 

PM Modi Highest Civilian Honours: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 75 साल के हो गए हैं। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में पैदा हुए नरेन्द्र दामोदरदास मोदी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। अपने अच्छे कामों की वजह से राज्य की जनता ने उन्हें लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) सीएम चुना। इसके बाद मई, 2014 में देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना। तब से अब तक वे लगातार पीएम हैं। अपने 11 साल के कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी ने तमाम देशों का दौरा किया, जहां उन्हें कई इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जानते हैं पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किन-किन सम्मान से नवाजा गया।

2 महीने पहले नामीबिया ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान

जुलाई 2025 में नामीबिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ से नवाजा। यह सम्मान उन्हें नामीबिया की राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी डैतवाह ने एक खास समारोह में दिया। ये उनका 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

ये भी देखें : PM मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर, लिस्ट में कहां हैं US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप?

पीएम मोदी को अब तक मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की लिस्ट

किस देश ने सम्मानित कियासम्मान का नामकब मिला
1- सऊदी अरबऑर्डर ऑफ किंग अब्दुल्ला अजीज3 अप्रैल, 2016
2- अफगानिस्तानऑर्डर ऑफ अमानुल्लाह खान4 जून, 2016
3- फिलिस्तीनऑर्डर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन10 फरवरी, 2018
4- मालदीव्सऑर्डर ऑफ इज्जुदीन8 जून, 2019
5- संयुक्त अरब अमीरात ऑर्डर ऑफ जायद24 अगस्त, 2019
6- बहरीनऑर्डर ऑफ द रेनेसां24 अगस्त, 2019
7- अमेरिकालीजन ऑफ मेरिट21 दिसंबर, 2020
8- फिजीऑर्डर ऑफ फिजी22 मई, 2023
9- पापुआ न्यूगिनीऑर्डर ऑफ लॉगोहु22 मई, 2023
10- रिपब्लिक ऑफ पलाऊएबाक्ल अवॉर्ड22 मई, 2023
11- इजिप्टऑर्डर ऑफ द नील25 जून, 2023
12- फ्रांसलीजन ऑफ ऑनर14 जुलाई, 2023
13- ग्रीसऑर्डर ऑफ ऑनर25 अगस्त, 2023
14- भूटानऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग22 मार्च, 2024
15- रूसऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू9 जुलाई, 2024
16- नाइजरऑर्डर ऑफ द नाइजर17 नवंबर, 2024
17- डोमिनिकाडोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर20 नवंबर, 2024
18- गुयानाऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ गुयाना20 नवंबर, 2024
19- कुवैतऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट22 दिसंबर, 2024
20- बारबाडोसऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस5 मार्च, 2025
21- मॉरीशसऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन11 मार्च, 2025
22- श्रीलंकाश्रीलंका मित्र विभूषण5 अप्रैल, 2025
23- साइप्रसऑर्डर ऑफ मकारियोस III16 जून, 2025
24- घानाऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना2 जुलाई, 2025
25- त्रिनिदाद एंड टोबैगोऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो 4 जुलाई, 2025
26- ब्राजीलऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस8 जुलाई, 2025
27- नामीबियाऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस9 जुलाई, 2025

ये भी पढ़ें : PM मोदी के 11 बड़े आर्थिक फैसले, जिनसे पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका