नौसेना के जवानों के हनी ट्रैप के शिकार होने और सूचनाओं के लीक होने के कारण स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर बैन लगाने का निर्णय लिया है। जिसमें जवानों को फेसबुक से दूर रहने के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली. भारतीय नौसेना में जासूसी और हनी ट्रैप के खुलासे के बाद फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक अब कोई भी जवान फेसबुक का इस्तेमाल नहीं करेगा। साथ ही नौसेना के ठिकानों, डॉकयार्ड और ऑन-बोर्ड युद्धपोतों पर स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सातकर्मियों को किया गया था गिरफ्तार 

दरअसल, पिछले दिनों नौसेना के सात कर्मियों को सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नौसेना ने अपने कर्मियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फरमान जारी किया है। अक्सर जवान हनी ट्रैप के शिकार होकर गोपनीय सूचनाओं को लिक कर देते है। जिससे बचने के लिए सेना ने यह कदम उठाया है।