केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सरकार बनाने को लेकर शिवसेना पर निशाना साधा। गडकरी ने कहा, शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी विचारधारा के साथ समझौता किया।

नागपुर. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सरकार बनाने को लेकर शिवसेना पर निशाना साधा। गडकरी ने कहा, शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी विचारधारा के साथ समझौता किया।

नितिन गडकरी नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके निशाने पर शिवसेना रही। उन्होंने कहा, कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना सिर्फ सत्ता के लिए एक साथ आए हैं। शिवसेना भगवा होने का दिखावा करती है, लेकिन वास्तव में वह अब कांग्रेस के रंग में रंगी है।

Scroll to load tweet…


मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से अलग हुई शिवसेना
शिवसेना ने महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इसके बाद दोनों पार्टियों में सीएम पद को लेकर मतभेद हुआ। यह मतभेद एक महीने तक चला। इसके बाद शिवसेना ने एनडीए से बाहर आने का फैसला किया। शिवसेना ने धुर विरोधी कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। उद्धव ठाकरे महा अघाणी सरकार में मुख्यमंत्री बने हैं।