दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 से 19 जुलाई 2020 या अगले आदेश तक(जो भी पहले हो) कोई फ्लाइट नहीं चलेगी। कोलकाता एयरपोर्ट ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया है कि यह फैसला क्यों लिया गया है। 

नई दिल्ली. दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 से 19 जुलाई 2020 या अगले आदेश तक(जो भी पहले हो) कोई फ्लाइट नहीं चलेगी। कोलकाता एयरपोर्ट ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया है कि यह फैसला क्यों लिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

नागरिक उड्डयन मंत्रालय हुआ राजी 

पश्चिम बंगाल के फैसले पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय राजी हो गया। भारत में घरेलू उड़ानों की शुरुआत 25 मई से हुई थी। लॉकडाउन के चलते देश भर में हवाई उड़ानों पर रोक लगाई गई थी। हालांकि अभी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कोरोना के 20488 मामले दर्ज किए गए हैं। इस महामारी से 717 लोगों की जान गई है।