भारत की मुस्लिम आबादी इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के 33 से अधिक सदस्य देशों की संयुक्त आबादी के लगभग बराबर है।

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारतीय मुसलमानों और इस्लामिक कल्चर को लेकर बड़ी बात कही है। मंगलवार को वह भारत इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत उन संस्कृतियों और धर्मों का मिश्रण रहा है जो सदियों से सद्भाव के साथ मौजूद रहे हैं। देश में धार्मिक समूहों के बीच इस्लाम एक अद्वितीय और महत्वपूर्ण गौरव का स्थान रखता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ.मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा के भारत दौरे पर इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएसए डोभाल बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच उत्कृष्ण संबंध हमेशा रहे हैं। ये संबंध साझा सांस्कृतिक विरासत, सामान्य मूल्यों और आर्थिक संबंधों पर आधारित हैं। दोनों देशों के राष्ट्र प्रमुख भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण साझा करते हैं और एक-दूसरे के साथ निकटता से बातचीत कर रहे हैं।

भारत में सभी धर्मों का सदियों से सद्भाव के साथ सह-अस्तित्व

डोभाल ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और लोकतंत्रों की जननी के रूप में भारत अविश्वसनीय विविधता की भूमि है। भारत संस्कृतियों, धर्मों, भाषाओं और जातीयताओं का एक मिश्रण केंद्र रहा है जो सदियों से सद्भाव में सह-अस्तित्व में हैं। एक समावेशी लोकतंत्र के रूप में, भारत अपने सभी नागरिकों को उनकी धार्मिक, जातीय और सांस्कृतिक पहचान की परवाह किए बिना स्थान प्रदान करने में सफलतापूर्वक कामयाब रहा है।

दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी का घर भारत

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने कहा कि अपने कई धार्मिक समूहों के बीच, इस्लाम एक अद्वितीय और गौरवपूर्ण स्थान रखता है और भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी का घर है। हम जिस पैमाने की बात कर रहे हैं उसका अंदाजा लगाने के लिए, भारत की मुस्लिम आबादी इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के 33 से अधिक सदस्य देशों की संयुक्त आबादी के लगभग बराबर है।

यह भी पढ़ें:

IAS शाह फैसल और JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद ने 370 हटाए जाने के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट से लिया वापस