तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे कोरोना से ज्यादा खतरनाक बताया है। नुसरत ब्लड डोनेशन कैंप में बोल रही थीं। इतना ही नहीं नुसरत ने कहा, भाजपा प बंगाल की संस्कृति को भी नहीं समझती। 

कोलकाता . तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे कोरोना से ज्यादा खतरनाक बताया है। नुसरत ब्लड डोनेशन कैंप में बोल रही थीं। इतना ही नहीं नुसरत ने कहा, भाजपा प बंगाल की संस्कृति को भी नहीं समझती। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नुसरत ने कहा, सभी लोग अपने कान और आंख खुली रखें, क्योंकि अपने आस पास कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक लोग हैं। उन्होंने पूछा, क्या आप जानते हैं कोरोना से ज्यादा कौन खतरनाक है। यह भाजपा है। क्योंकि वे हमारी संस्कृति को नहीं समझते। वे मानवता को नहीं समझते हैं। वे हमारी मेहनत का मूल्य नहीं समझते। वे केवल व्यापार जानते हैं। उनके पास बहुत पैसा है। वे इसे हर जगह फैला रहे हैं।

टीएमसी सांसद ने कहा, वे धर्म के आधार पर लोगों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काकर दंगे फैलाते हैं। नुसरत जहां अपने लोकसभा क्षेत्र बशीरहाट में कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

भाजपा ने साधा नुसरत पर निशाना
भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय, जो बंगाल चुनाव के लिए सह-संयोजक हैं, ने नुसरत के बयान को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, बंगाल में वैक्सीन को लेकर सबसे बुरी राजनीति सामने आई है। पहले ममता के कैबिनेट में मंत्री चौधरी ने वैक्सीन ले जाने वाले ट्रकों को रोका। अब ममता की सांसद कोरोना को भाजपा से जोड़ रही हैं। इस मामले में ममता शांत क्यों हैं।