Bank Holiday October 2025: अक्टूबर 2025 में त्योहारों का मौसम रहेगा, इसलिए बैंकों में भी लंबी छुट्टियां होंगी। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों की वजह से इस महीने बैंकों में 15 से ज्यादा दिन छुट्टियां रहेंगी। 

Bank Holiday October 2025: देशभर में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। सितंबर खत्म होते ही नवरात्रि के साथ त्योहारों की रौनक बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में पूरे देश में उत्सव का माहौल रहेगा। त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों का असर बैंकों पर भी पड़ेगा। अक्टूबर महीने में अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे। इसलिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि अक्टूबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे, ताकि आपके जरूरी काम बीच में अटक न जाएं।

अक्टूबर महीने में त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों की वजह से बैंकों की छुट्टियां काफी ज्यादा होंगी। अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे। यहां पूरी लिस्ट दी जा रही है ताकि आप अपने बैंकिंग काम समय से निपटा सकें और कोई परेशानी न हो:

इतने दिन बंद रहेंगे बंद

1 अक्टूबर: नवरात्रि समाप्ति, महानवमी, दशहरा( अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे बंद)

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, विजयादशमी और दुर्गा पूजा – पूरे देश में बैंक बंद

3-4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा – गंगटोक

6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा – अगरतला और कोलकाता

7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती – बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला

10 अक्टूबर: करवा चौथ – शिमला

18 अक्टूबर: कटि बिहु – गुवाहाटी

20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा – अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई समेत 25 प्रमुख शहर

21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या और गोवर्धन पूजा – बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर

22 अक्टूबर: दिवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, बालिपदमी और लक्ष्मी पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना

23 अक्टूबर: भाई दूज, भ्रातृद्वितीया, चित्रगुप्त जयंती और लक्ष्मी पूजा – अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला

27-28 अक्टूबर: छठ पूजा – कोलकाता, पटना और रांची

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती – अहमदाबाद

साप्ताहिक अवकाश

दूसरा और चौथा शनिवार – 11 और 25 अक्टूबर

सभी रविवार – 5, 12, 19 और 26 अक्टूबर

यह भी पढ़ें: बाथरूम जा रही लड़कियों को लाइव देखता था स्वामी चैतन्यानंद, FIR से हुए बड़े खुलासे