October 2025 School Holidays: अक्टूबर 2025 छात्रों के लिए खुशियों से भरा होगा। इस महीने दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं जिसके कारण स्कूलों में लंबी छुट्टियां होंगी।

October 2025 School Holidays: सितंबर का महीना खत्म हो गया है और अब अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। बच्चों की परीक्षाएं भी खत्म हो गई हैं। इस महीने दिवाली, छठ पूजा और कई अन्य त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में बड़ों से लेकर छोटे बच्चे तक सभी को छुट्टियों का इंतजार रहता है। इस महीने स्कूलों में बच्चों को खूब छुट्टियां मिलेंगी। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में स्कूल कब-कब बंद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस महीने मिलेंगी इतने दिनों की छुट्टियां 

अक्टूबर 2025 में बच्चों के लिए बहुत सारी छुट्टियां हैं। इस महीने गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। इस समय आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं या घर पर ही त्योहारों का आनंद ले सकते हैं। आइए, जानते हैं कि इस महीने किस-किस दिन छुट्टी मिलेगी। 

1 अक्टूबर: महानवमी और दशहरा

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती

20 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी और दिवाली

22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर: भाई दूज

27 अक्टूबर: हल षष्ठी 

28 अक्टूबर: छठ पूजा

यह भी पढ़ें: क्यों सुलग रहा POK? मीरपुर से नीलम घाटी तक हर तरफ फूटा लोगों का गुस्सा

हर राज्य में अलग हो सकती हैं छुट्टियां

छात्रों को जानना चाहिए कि ये छुट्टियां हर राज्य में अलग हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, बिहार में छठ पूजा के मौके पर कई दिनों तक छुट्टी रहती है। वहीं, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के चलते 6 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। कुछ त्योहार जैसे दिवाली पूरे देश में मनाए जाते हैं, इसलिए दिवाली के दिन पूरे देश में छुट्टी रहती है।