तिरुपुर में काम की तलाश में आई ओडिशा की एक महिला के साथ तीन प्रवासी मजदूरों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला के पति को बांधकर उसके सामने ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Odisha woman gangraped in Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुपुर शहर में ओडिशा की 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन प्रवासी मजदूरों ने चाकू दिखाकर महिला और उसके पति को धमकाया। इसके बाद पति के सामने ही महिला के साथ हैवानियत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गैंगरेप केस में आरोपी तीनों मजदूरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों मूल रूप से बिहार के हैं। एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात की है। महिला अपने पति और तीन साल के बच्चे को लेकर काम की तलाश में तिरुपुर आई थी। उसी दिन उसके साथ यह घटना हो गई।

पति के साथ काम की तलाश में तिरुपुर आई थी महिला

महिला अपने पति और बच्चे के साथ सोमवार को तिरुपुर आई। उसे काम की तलाश थी, लेकिन पता नहीं था कि जाना कहां है। काम कैसे मिलेगा। कुछ देर तक शहर में इधर-उधर भटकने के बाद सभी एक सिनेमाघर के पास पहुंचे। यहीं आरोपियों ने उनसे संपर्क किया।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद नदीम (24), मोहम्मद दानिश (25) और एक 17 साल के किशोर के रूप में हुई है। तीनों बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों ने परिवार को काम खोजने में मदद का वादा किया था। इसके बाद उन्हें एक किराए के कमरे में ले जाया गया। यहां आरोपी ने उन्हें रात भर रुकने की जगह दी।

चाकू दिखाकर धमकाया, फिर महिला के साथ किया गैंगरेप

रात का खाना खाने के बाद परिवार आराम कर रहा था। तभी आरोपियों ने उसके पति पर हमला किया। उसे बांध दिया और महिला के साथ रेप करने से पहले दोनों को चाकू दिखाकर धमकाया। धमकी दी कि पुलिस को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसी रात तीनों को वहां से भगा दिया।

यह भी पढ़ें- 7 महीने की बच्ची से दुष्कर्म, कोलकाता POCSO कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दंपत्ति ने घटना के कुछ घंटों बाद तिरुपुर उत्तर महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद नादिम और मोहम्मद दानिश को कोयंबटूर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। नाबालिग को कोयंबटूर जुवेनाइल रिफॉर्मेट्री स्कूल भेजा गया है। पीड़िता का इलाज तिरुपुर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- ग्लास में थूका और फिर पीने को कहा, शर्ट उतरवाकर घुटने पर बिठाया और फिर… रैगिंग का दिल दहला देने वाला मामला