भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri 2023) के माध्यम से भारतीयों को सूडान से निकालने का क्रम जारी है। विदेश मंत्रालय लगातार इस ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है।

Operation Kaveri. अफ्रीकी देश सूडान में संघर्ष जारी है और भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि सूडान से भारतीयों का 20वां बैच 116 इंडियंस को लेकर जेद्दाह पहुंच चुका है। भारतीय एयरफोर्स के सी-130 जे विमान से लोगों को जेद्दाह पहुंचाया जा रहा है। इस बात की पुष्टि सउदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने भी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑपरेशन कावेरी: सूडान से निकाले गए 3000 भारतीय

सूडान के मौजूदा हालात यह हैं कि सूडानी आर्मी और पैरा मिलिट्री फोर्सेस के बीच जंग जारी है। इसी वजह से संकटग्रस्त देश से भारतीयों को लगातार निकाला जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि अब तक करीब 3000 भारतीयों को इंडिया पहुंचाय जा चुका है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से अभी तक 3000 लोगों को भारत पहुंचाया गया है। 231 भारतीयों को लेकर एक विमान गुजरात के अहमदाबाद पहुंचा है।

सूडान में बढ़ती जा रही है समस्या

संयुक्त राष्ट्र ने भी सूडान को लेकर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि सूडान में मानवीय समस्या खड़ी हो गई है। इससे पड़ोसी देश भी प्रभावित हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि दो सप्ताह से सूडान में संघर्ष जारी है जिसकी वजह से लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

क्यों चलाना पड़ रहा है ऑपरेशन कावेरी?

अफ्रीकी देश सूडान में पैरामिलिट्री फोर्सेज और सूडानी सेना के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। दोनों के बीच भीषण संघर्ष छिड़ने के बाद देश में हालात काफी बिगड़ चुके हैं। फिलहाल सीजफायर का ऐलान किया गया है। भारत सरकार ने सूडान में रहने वाले भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया है। इसमें भारतीय नौसेना, वायुसेना और आर्मी की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें

सूडान में छिड़े गृहयुद्ध में फंसे भारतीयों ने छोड़ दी थी जिंदगी की उम्मीद, लेकिन ऑपरेशन कावेरी मौत के मुंह से निकाल लाया