MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Operation Sindoor: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, नागरिक इलाकों में गोलाबारी, कम से कम 15 भारतीयों की मौत, 43 घायल

Operation Sindoor: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, नागरिक इलाकों में गोलाबारी, कम से कम 15 भारतीयों की मौत, 43 घायल

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। सीज़फायर का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा। इससे बड़ी संख्या में पलायन शुरू है।

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : May 07 2025, 08:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
पाकिस्तान की हिमाकत, गोलीबारी में 15 नागरिकों की मौत
Image Credit : ANI

पाकिस्तान की हिमाकत, गोलीबारी में 15 नागरिकों की मौत

बुधवार सुबह करीब 1.44 मिनट पर सेना ने बताया कि पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया। हालांकि, पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत की सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के ठिकानों को निशाना बनाने के कुछ ही घंटों बाद, पाकिस्तान सेना ने सीज़फायर का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। पाकिस्तानी फोर्स ने Poonch और Tangdhar में नागरिक इलाकों पर भारी गोलीबारी करनी शुरू कर दी। पाकिस्तानी की इस हरकत की वजह से भारत में कम से कम 15 नागरिकों की मौत हुई है और 43 लोग घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
भारत की सटीक जवाबी कार्रवाई
Image Credit : ANI

भारत की सटीक जवाबी कार्रवाई

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के 1:44 बजे एक बयान जारी कर बताया कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ एक सटीक, मापा हुआ और गैर-उकसावे वाला कदम था। बयान में कहा गया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK के उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से भारत में हमलों की योजना बनाई जा रही थी। यह कार्रवाई पूरी तरह से नागरिकों को नुकसान से बचाते हुए की गई।

Related Articles

Related image1
'Operation Sindoor': भारतीय सेना का बड़ा एक्शन, POK में 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक
Related image2
Operation Sindoor: भारत की कार्रवाई के बाद डरा पाक, भारत पर युद्ध छेड़ने का लगाया आरोप, शांति की अपील
36
पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में नागरिकों पर हमला
Image Credit : ANI

पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में नागरिकों पर हमला

भारत की कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में तोपखाने से नागरिकों पर गोलाबारी की। Poonch और Tangdhar इलाकों में कई घर तबाह, खिड़कियों के शीशे टूटे और दीवारों में दरारें आ गईं। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।

46
गुरुद्वारे पर हमला, तीन सिख श्रद्धालुओं की मौत
Image Credit : ANI

गुरुद्वारे पर हमला, तीन सिख श्रद्धालुओं की मौत

श्री गुरु सिंह सभा साहिब पुंछ पर हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। शिरोमणि अकाली दल (SAD) नेता सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि इस हमले में भाई अमरीक सिंह, भाई अमरजीत सिंह और भाई रणजीत सिंह की मौत हो गई। उन्होंने इस अमानवीय हमले की निंदा की और मृतकों के परिजनों को सम्मान व मुआवजा देने की मांग की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक

मुख्यमंत्री मान ने भी पाकिस्तान के इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जहां पर सभी के भले के लिए अरदास की जाती है, उस स्थान पर बमबारी बहुत ही निंदनीय है। यह मानवता के खिलाफ है।

56
विदेश सचिव और सेना का बयान
Image Credit : ANI

विदेश सचिव और सेना का बयान

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमला अत्यधिक बर्बरता" से किया गया था, जिसमें अधिकतर लोगों को करीब से सिर में गोली मारी गई। सेना की Wing Commander व्योमिका सिंह ने बताया कि नौ आतंकी शिविरों को टारगेट किया गया और उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने स्ट्राइक के वीडियो भी दिखाए।

66
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान
Image Credit : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

50 बॉर्डर रोड्स प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने 'सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता' के साथ कार्रवाई की है। हमारे जवानों ने एक नया इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में यह संभव हुआ।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम आतंकी हमला
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Is Victoria Basu: कौन हैं विक्टोरिया बसु, बेटे को लेकर क्या हुआ कि जारी हुआ रेड कॉर्नर नोटिस?
Recommended image2
Assam Vigilance Officer Death: होटल में मृत मिले CM विजिलेंस सेल के DSP, मौत की क्या है वजह?
Recommended image3
UP Election 2027: कांग्रेस ने SP को सौंपी 170 सीटों की लिस्ट, 120 सीटों पर क्यों अड़ी पार्टी?
Recommended image4
Kerala Train Derailment: केरल में भारी बारिश से भूस्खलन, बिलासपुर एक्सप्रेस बेपटरी, ये 6 ट्रेनें रद्द
Recommended image5
EC RTI: दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने क्यों नहीं की कार्रवाई?
Related Stories
Recommended image1
'Operation Sindoor': भारतीय सेना का बड़ा एक्शन, POK में 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक
Recommended image2
Operation Sindoor: भारत की कार्रवाई के बाद डरा पाक, भारत पर युद्ध छेड़ने का लगाया आरोप, शांति की अपील
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved