दिल्ली में रेप के मामले में एक आरोपी ने नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंका। इसके बाद उसने खुद भी तेजाब पी लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वह अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आया था।

नई दिल्ली। बदले की आग में रेप के एक आरोपी ने नाबालिग लड़की पर एसिड फेंका। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी घटना गुरुवार को मध्य दिल्ली में हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां जेल से बेल पर आए रेप के एक आरोपी ने नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक किया। उसकी पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है। परिवार में हो रही एक शादी में शामिल होने के लिए स्थानीय कोर्ट ने उसे जमानत दी थी। गुरुवार शाम को वह पीड़ित लड़की की मां से मिला। उस महिला ने प्रेम सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। प्रेम सिंह ने महिला से मांग की कि वह अपनी शिकायत वापस ले।

प्रेम सिंह ने शिकायत वापस लेने के लिए महिला को धमकाया

महिला ने अपनी शिकायत वापस लेने से इनकार किया तो प्रेम सिंह ने उसकी 17 साल की बेटी पर तेजाब फेंक दिया। उसने खुद भी तेजाब पी लिया। प्रेम सिंह और महिला पड़ोसी थे। दोनों दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में रहते थे। पुलिस ने कहा, "प्रेम सिंह अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसने पीड़िता की मां को मामला वापस लेने की धमकी दी। इनकार किए जाने पर उसने उसकी बेटी पर हमला किया।"

यह भी पढ़ें- राजस्थान के दोसा में 6 साल की बच्ची से हैवानियत, शादी के शोर के बीच की दरिंदगी

महिला की बेटी पर तेजाब फेंकने के बाद प्रेम सिंह ने कुछ तेजाब पी लिया था। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान प्रेम सिंह की मौत हो गई। वहां, लड़की को इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई।

यह भी पढ़ें- यूपी की महिला ने पुलिस को बताया- 'मां ने मुझे 4 लाख रुपए में हरियाणा के आदमी को बेच दिया'