केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस बार कला जगत की 34 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिला है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2022) का ऐलान कर दिया। इस बार कला जगत की 33 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिला है। कुल 128 लोगों को पद्म सम्मान दिए गए हैं। प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं, विक्टर बनर्जी, गुरमीत बावा (मरणोपरांत) और राशिद खान को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। सोनू निगम समेत 30 लोगों को पद्म श्री सम्मान मिला है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

कला जगत के इन लोगों को मिला पद्म श्री पुरस्कार
- कमलिनी अस्थाना और कु. नलिनी अस्थाना* (जोड़ी)
- माधुरी बर्थवाल
- एस बलेश भजंत्री
- खांडू वांगचुक भूटिया
- सुलोचना चव्हाण
- लैरेम्बम बिनो देवी
- श्याममणि देवी
- अर्जुन सिंह धुर्वे
- चंद्रप्रकाश द्विवेदी
- गोसावीदु शेख हसन (मरणोपरांत)
- सौकार जानकी
- एच आर केशवमूर्ति
- शिवनाथ मिश्र
- दर्शनम मोगिलैया
- आर मुथुकन्नमल
- छेरिंग नामग्याल
- ए के जी नटराजन
- सोनू निगम
- राम सहाय पांडे
- शीश रमन
- रामचंद्रैया
- पद्मजा रेड्डी
- राम दयाल शर्मा
- काजी सिंह
- कोन्सम इबोम्चा सिंह
- अजीता वास्तव
- ललिता वकील
- दुर्गाबाई व्याम
- थविल कोंगमपट्टू ए वी. मुरुगईयन
ये भी पढ़ें
