नई दिल्ली. निर्भया केस में चारों दोषियों को 1 फरवरी की सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। हालांकि अभी तीन दोषी के पास दया याचिका का विकल्प बचा हुआ है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद एक बार फिर से फांसी की तारीख टल जाए। इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 जनवरी को फांसी देने की तारीख तय की थी, लेकिन उसे टाल दिया गया। इस दौरान बताते हैं कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर सभी 6 दोषियों को कैसे पकड़ा। इसके बाद जेल के अंदर दोषी मुकेश ने बताया था कि कैसे निर्भया के साथ दरिंदगी हुई। उसने कहा था कि मैंने 15-20 मिनट गाड़ी चलाई थी। लाइटें बंद कर दी थीं। मेरा भाई मेन था। उसी ने निर्भया के दोस्त को मारा। लड़की (निर्भया) चिल्लाती रही। बचाओ-बचाओ। हम उसे मारपीट कर पीछे ले गए। हम आ जा रहे थे। बारी-बारी से। लड़की विरोध नहीं करती तो उसकी जान नहीं जाती।