आर्थिक मंदी से जूझ रहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। 2020 में तो पाकिस्तान ने हद ही पार कर दी। इस साल अब तक पाकिस्तान की ओर से 2000 बार सीजफायर उल्लंघन हुआ है।

नई दिल्ली. आर्थिक मंदी से जूझ रहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। 2020 में तो पाकिस्तान ने हद ही पार कर दी। इस साल अब तक पाकिस्तान की ओर से 2000 बार सीजफायर उल्लंघन हुआ है। यह जानकारी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से इस साल 6 महीने में 2000 से ज्यादा बार उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा, पिछले सालों से तुलना करें तो पूरे 2018 में इतनी बार उल्लंघन नहीं हुआ था। 

साल सीजफायर उल्लंघन किया
2020 (जून तक) 2000
20193289
20182936
2017971
2016449
2015405
2014583


माकूल जवाब दे रहा भारत
पाकिस्तानी सेना भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश में लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रही है। भारत की ओर से हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। गुरुवार रात को ही भारत ने जवाबी कार्रवाई में 10 चौकियां उड़ा दी थीं।

कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूटी
सुरक्षाबलों द्वारा कश्मीर में भी आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। लॉकडाउन में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। इस साल अब तक 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हो चुके हैं। 13 जून तक 25 आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सुरक्षाबलों की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।