गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में रैली की। इस रैली में अमित शाह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा। 

मुंबई. (Maharastra Election) गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में रैली की। इस रैली में अमित शाह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कश्मीर का भारत में ‘एकीकरण नहीं करने’ को लेकर नेहरू पर निशाना साधा। शाह ने कहा "विधानसभा चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गृहमंत्री अमित शाह ने आगे बोलते हुए कहा कि अगर नेहरू ने बेवक्त पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा नहीं की होती तो ‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर’अस्तित्व में नहीं आता। कांग्रेस को अनुच्छेद 370 की समाप्ति के पीछे राजनीति दिखती है, हम इसे उस तरह नहीं देखते। नेहरू की जगह सरदार पटेल को कश्मीर का मुद्दा अपने हाथ में लेना चाहिए था। 

गौरतलब है कि हाल ही में चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में चुनावों की घोषणा की है। जिसके बाद से सभी नेताओं ने विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है।