भारत-चीन सीमा विवाद के बीच बुधवार को पाकिस्तान नेवी ने गुजरात से लगी भारतीय समुद्री सीमा में घुसकर भारत के 45 मछुआरों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी नेवी 8 बोट में सवार सभी 45 मछुआरों को अपने साथ ले गई। इनमें 6 बोट पोरबंदर की थी तो वहीं 2 वेरावल की थीं। जानकारी के मुताबिक, सभी मछुआरों को पाकिस्तान नेवी द्वारा कराची बंदरगाह ले जाया गया है। 

नई दिल्ली. भारत-चीन सीमा विवाद के बीच बुधवार को पाकिस्तान नेवी ने गुजरात से लगी भारतीय समुद्री सीमा में घुसकर भारत के 45 मछुआरों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी नेवी 8 बोट में सवार सभी 45 मछुआरों को अपने साथ ले गई। इनमें 6 बोट पोरबंदर की थी तो वहीं 2 वेरावल की थीं। जानकारी के मुताबिक, सभी मछुआरों को पाकिस्तान नेवी द्वारा कराची बंदरगाह ले जाया गया है।

केंद्र सरकार से मछुआरों की मांग

पाकिस्तानी नेवी की इस हरकत से गुजरात के मछुआरों ने केंद्र सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पाकिस्तान की नेवी की पकड़ से बचे मछुआरों के मुताबिक वे सभी भारतीय जल सीमा में ही मछलियां पकड़ रहे थे लेकिन इसी दौरान पाकिस्तानी नेवी उनके साथियों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गई। पाकिस्तान की इस हरकत से भारतीय नेवी के कोस्ट-गार्ड भी अलर्ट मोड पर हैं।

पहले भी 17 मछुआरों को बंधक बनाया था

बीती 17 फरवरी को भी सौराष्ट्र के 17 मछुआरों को पाकिस्तानी नेवी ने उनकी 3 नावों समेत बंधक बना लिया था। ‌‌‌फिलहाल, ये सभी कराची की जेल में बंद हैं। पाकिस्तानी नेवी का दावा था कि ये मछुआरे पाकिस्तान की जल सीमा में घुस आए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred