महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बीच चुनाव में तमाम प्रत्याशियों की संपत्ति का भी खुलासा हो रहा है। कई करोड़पति चुनाव लड़ रहे है। अब सबसे ज्यादा अमीर कैंडिडेट का भी खुलासा हो गया है।  

मुंबई. महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बीच चुनाव में तमाम प्रत्याशियों की संपत्ति का भी खुलासा हो रहा है। कई करोड़पति चुनाव लड़ रहे है। अब सबसे ज्यादा अमीर कैंडिडेट का भी खुलासा हो गया है। नामांकन के दौरान प्रस्तुत हलफनामे के आधार पर जानकारी आ रही है कि भाजपा के कैंडिडेट पराग शाह सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। प्रकाश नगर सेवक हैं और पूर्व गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता को नजर अंदाज कर पार्टी ने इन्हें टिकट दिया है। भाजपा उम्मीदवार की प्रॉपर्टी 500 करोड़ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घाटकोपर सीट से लड़ रहे हैं चुनाव
महाराष्ट्र का ये सबसे अमीर उम्मीदवार घाटकोपर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहा है। 50 वर्ष के भाजपा उम्मीदवार ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

422 करोड़ की अचल संपत्ति
भाजपा उम्मीदवार ने हलफनामे में खुलासा किया कि कुल संपत्ति में 78 करोड़ चल जबकि 422 करोड़ अचल संपत्ति है। व्यावसायिक, रिहायशी, खेती और गैर खेती जमीनें हैं। खेत महाराष्ट्र और गुजरात में है। प्रॉपर्टी में 2 करोड़ 6 लाख के गहने हैं। जबकि 9 लाख की एक स्कोडा और 2 करोड़ 47 लाख रुपए की फरारी है। पति पत्नी के नाम पर 299 करोड़ के शेयर हैं।

कौन हैं शाह ? क्या करते हैं? 
शाह कंस्ट्रक्शन व्यावसायी हैं। दो कंपनियां हैं। मुंबई, गुजरात और चेन्नई में कई प्रोजेक्ट पर कंपनियां काम कर रही हैं। 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर मुंबई महापालिका में नगरसेवक बने। यह गुजराती और जैन समाज के बीच काफी लोकप्रिय हैं।