हजारों लोगों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पहलवान विनेश फोगाट का स्वागत किया। अपने लिए लोगों का प्यार देख विनेश भावुक हो गईं। उनके आंखों से आंसू बहने लगे। 

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) शनिवार को भारत लौटीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

विनेश के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। उनके परिवार के लोग भी आए थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वह कार की छत पर सवार होकर अपने गांव गईं। पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी विनेश का स्वागत करने आए थे।

Scroll to load tweet…

लोगों का प्यार देखकर भावुक हो गईं विनेश फोगाट

लोगों का प्यार देखकर विनेश भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने कहा, "मैं सभी देशवासियों को धन्यवाद देती हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आप सभी का प्यार मिला।" भारत आने से पहले विनेश ने ओलंपिक में पदक चूकने पर गहरा दुख व्यक्त किया था।

Scroll to load tweet…

वजन कम करने के लिए कसरत के समय गिर गईं थीं विनेश फोगाट

फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने की परिस्थितियों के बारे में उनके कोच वोलर अकोस ने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, "सेमी फाइनल के बाद फोगाट का वजन 2.7 kg अधिक हो गया था। उसने एक घंटा 20 मिनट कसरत की। इसके बाद भी 1.5kg वजन कम करना बचा था। 50 मिनट के सॉना के बाद भी उसके शरीर पर पसीने की एक बूंद नहीं दिखी। अब वजन कम करने के लिए कोई विकल्प नहीं बचा था। उसने आधी रात से सुबह 5:30 बजे तक कार्डियो मशीनों और कुश्ती के दांव-पेंचों पर काम किया। दो-तीन मिनट का आराम लिया। इसके बाद फिर उसने कसरत की, लेकिन गिर गई। हमने किसी तरह उसे उठाया। उसकी जान तक जा सकती थी।"

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया IOC को आदेश, मुश्किल में क्यों आ गया WFI

100 ग्राम वजन अधिक रहने से फाइनल नहीं खेल सकीं विनेश फोगाट

बता दें कि विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50kg वर्ग के कुश्ती मुकाबले में हिस्सा लिया था। उनका स्वाभाविक वजन इससे अधिक है। मुकाबले के लिए विनेश ने वजन कम किया था। शानदार प्रदर्शन करते हुए वह फाइनल में पहुंच गईं, लेकिन 100 ग्राम वजन अधिक होने के चलते फाइनल से अयोग्य करार दी गईं।

यह भी पढ़ें- PCB का हैरान करने वाला फैसला, किराये के फ्लडलाइट में होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025