अधीर रंजन चौधरी, सदन में कांग्रेस के नेता रहेंगे। वहीं,  गौरव गोगोई को लोकसभा में कांग्रेस का डिप्टी लीडर बनाया गया है। 

नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष रणनीति बना रहा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मानसून सेशन से पहले पार्टी के संसदीय ग्रुपों में बदलाव किया है। कांग्रेस लीडरशिप में बदलाव को लेकर लेटर लिखने वाले G-23 के लीडर्स को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सदन में कांग्रेस के नेता रहेंगे अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी, सदन में कांग्रेस के नेता रहेंगे। वहीं, गौरव गोगोई को लोकसभा में कांग्रेस का डिप्टी लीडर बनाया गया है। चीफ व्हिप का जिम्मा के सुरेश संभालेंगे। रवनीत सिंह बिट्टू और मनीकाम टैगोर पार्टी के व्हिप होंगे।

राज्यसभा में किसे जिम्मेदारी
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नेता होंगे और उनके डिप्टी का जिम्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा संभालंगे। जयराम रमेश चीफ व्हिप होंगे।

इन्हें भी मिला मौका
मनीष तिवारी और शशि थरूर 7 सदस्यीय संसदीय दल का हिस्सा होंगे। इसके अलावा इस ग्रुप में अंबिका सोनी, पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल को भी शामिल किया गया है।

सरकार को घेरेगी कांग्रेस
मानसून सेशन में कांग्रेस वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और राफेल मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। फ्रांस की अदालत ने भी इस डील की जांच के आदेश दिए हैं। 

भाजपा ने भी किया है बदलाव
राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया है। जिसके बाद से पीयूष गोयल को बीजेपी की तरफ से राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है।