बैग में लाखों का सोना छिपा कर ला रहे एक यात्री को एयरपोर्ट पर एआईयू ने पकड़ा है। एआईयू ने केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे पर तलाशी के दौरान एक यात्री के बैग से अवैध सोना बरामद किया है। 

नई दिल्ली.  बैग में लाखों का सोना छिपा कर ला रहे एक यात्री को एयरपोर्ट पर एआईयू ने पकड़ा है। एआईयू ने केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे पर तलाशी के दौरान एक यात्री के बैग से अवैध सोना बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मार्केट में इस सोने की कीमत तकरीबन 17 लाख रूपए है। इस सोने को यात्री हैंडबैग में छिपा कर ला रहा था। फिलहाल एआईयू टीम यात्री से सोने के बारे में पूछताछ कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केरल के कोझीकोड हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने 24 कैरेट का 350 ग्राम सोना बरामद किया है। कस्टम निदेशालय की ओर से जारी के एक बयान में बताया गया कि सोने को चपटा करके हैंडबैग में कीबोर्ड शीट के नीचे छिपाया गया था। निदेशालय ने बताया कि यात्री से इस सोने के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस सोने की बाजार कीमत 17 लाख से भी अधिक बताई जा रही है।