पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर को एक मरीज द्वारा अश्लीलता दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना उस समय हुई जब डॉक्टर मरीज की जांच कर रही थी। मरीज ने अचानक अपना पैंट उतारकर डॉक्टर को अपना गुप्तांग दिखाया और वहां से भाग गया।

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हो रहे अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में राज्य के डॉक्टर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। इस बार एक मरीज ने महिला डॉक्टर को अपना गुप्तांग दिखाकर फरार हो गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरीज दरवाजे पर खड़ा है और डॉक्टर उसे अंदर बुलाती है। अंदर आते ही मरीज अपना पैंट उतारकर डॉक्टर को अपना गुप्तांग दिखाता है और वहां से भाग जाता है।

विभोर आनंद नाम के एक यूजर ने सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग मरीज को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग उसे मानसिक रोगी बता रहे हैं।

बता दें कि पिछले शुक्रवार को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एक सेमिनार हॉल में एक पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों का गुस्सा फूटा हुआ है। डॉक्टर सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…